रायपुर में आईटीबीपी के जवान ने अधिकारी को गोली मारी, मौत

रायपुर (परिवर्तन): छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान ने विवाद के बाद बल के एक सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह घटना आज सुबह खरोरा थाना क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के शिविर में हुई।

सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरक्षक सरोज कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस इंसास राइफल से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दहिया और सरोज कुमार के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद कुमार ने दहिया पर गोली चला दी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

One thought on “रायपुर में आईटीबीपी के जवान ने अधिकारी को गोली मारी, मौत

  1. Excellent goods from you, man. I have take into accout your stuff prior to and you are just extremely fantastic. I really like what you’ve bought right here, certainly like what you are saying and the best way in which you assert it. You’re making it entertaining and you continue to care for to stay it wise. I can’t wait to learn far more from you. This is really a wonderful web site.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *