ठाणे में पहाड़ी पर फंसे पांच किशोरों को बचाया

समाचार परिवर्तन

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पहाड़ी पर फंसे पांच किशोरों को प्रशासन ने बचा लिया है। ये किशोर ‘ट्रेकिंग’ के दौरान रास्ता भटक गए थे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि 18 साल की उम्र के ये पांचों किशोर शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे मुंब्रा बायपास के किनारे आदिवासी पाडा में दालम बंगले के पास पहाड़ी इलाके में गए थे और रास्ता भटक पाए।

मुंब्रा दमकल केंद्र को इसके बारे में सूचना रात 10.22 बजे सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा इलाके के रहने वाले सभी पांच किशोरों को रात 11.30 बजे तक बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *